मुंडे की मौत में कोई साजिश नहीं
(India)
केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की चार महीने पहले हुई मृत्यु की घटना में किसी तरह की साजिश नहीं थी. सीबीआई ने दावा किया कि मुंडे की महज मौत सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण हुई थी। बीजेपी नेता गोपीनाथ मुंडे बीते तीन जून को आईजीआई एयरपोर्ट जा रहे थे तब उनकी कार की पृथ्वीराज रोड-तुलगक रोड गोल चक्कर के पास एक अन्य वाहन से टकरा गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 32 साल के टैक्सी ड्राइवर गुरविन्दर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिसके कार की मुंडे के वाहन से टक्कर हुई थी। सीबीआई ने कहा जांच में ट्रैक्सी ड्राइवर की पृष्ठभूमि और उसकी गतिविधियों के बारे में छानबीन की गई लेकिन कुछ भी संदेहास्पद नहीं सामने आया। हालांकि सीबीआई ने कहा कि इस हादसे से जुड़े वाहन के ड्राइवर के अभियोजन को साबित करने के लिए जांच जारी है। डॉक्टरों ने कहा था कि मुंडे की मृत्यु गले और लीवर में चोट लगने के बाद सदमे और ब्रेन हेमरेज के कारण हुई थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।