इसरो आईआर एनएसएस 1सी उपग्रह का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा से 10 अक्तूबर को करेगा। ये आईआर एनएसएस श्रृंखला के सात उपग्रहों में तीसरा उपग्रह है। भारत के निगरानी सिस्टम को अमेरिका के जीपीएस जैसा बनाने के लिए आईआरएनएसएस वन सी के प्रक्षेपण के लिए 67 घंटे की उल्टी गिनती श्रीहरिकोटा से शुरू हो चुकी है। इसरो के प्रवक्ता देवीप्रसाद कार्णिक ने बताया कि 10 अक्टूबर को तड़के एक बजकर 56 मिनट पर इस सैटेलाईट को छोड़ा जाएगा। इस सैटेलाईट को पोलर सैटेलाईट लांच व्हीकल सी 26 यान से छोड़ा जाएगा। इसरो को आईआरएनएसएस को परिचालन में लाने के लिये सात उपग्रहों में से कम-से-कम चार उपग्रह प्रक्षेपित करने की जरूरत है। आईआरएनएसएस को इस तरह डिजाइन किया गया है जिससे ये देश में उपभोक्ताओं को सटीक स्थिति की सूचना देगा। आईआरएनएसएस के जरिये स्थलीय तथा समुद्री नैविगेशन, आपदा प्रबंधन, वाहनों की स्थिति की जानकारी तथा बेड़े का प्रबंधन आदि कार्य किया जा सकेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।