मंगल मिशन की सफलता के बाद भारत एक और बड़ी परियोजना पर काम करेगा। भारत अब दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन बनाने जा रहा है। दुनिया को अपने मंगल मिशन की सफलता से चैंका देने वाला भारत विश्व के चार प्रतिष्ठित देशों के साथ मिलकर इस परियोजना पर काम करेगा। इसमें इसके साथ जापान, चीन, कनाडा और अमेरीका शामिल रहेंगे। सूत्रों के अनुसार ये पांच देश एक-साथ मिलकर हवाई द्वीप पर इस दूरबीन परियोजना पर काम करेंगे। इस दूरबीन की लम्बाई करीब 30 मीटर होगी जो लगभग 8 मंजिला इमारत जितनी ऊंची होगी। इस दूरबीन को टीएमटी के नाम से पुकारा जाएगा। इसका निर्माण कार्य 2022 में पूरा होने की पूरी संभावना है। इस परियोजना पर 1 अरब 47 करोड़ डॉलर खर्च होगा, जिसका 25 फीसदी खर्च जापान उठा रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।