आज चंद्रग्रहण पर दिखेगा अद्भुत नजारा, सूरज की तरह लाल हो जायेगा चंद्रमा
(India) तब इस नजारे को देखना यकीनन अद्भुत होगा। खगोल वैज्ञानिकों के साथ ही यह आम लोगों के लिए भी एक बेहद दिलचस्प घटना होगी। बुधवार को पूर्ण चंद्रग्रहण है। अगले 20 साल तक दोबारा आपको यह दुर्लभ नजारा देखने का मौका नहीं मिलेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा समेत दुनिया के कई खगोल वैज्ञानिकों ने इस मौके पर चंद्रमा को नये सिरे से जानने और समझने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। पूर्ण चंद्रग्रहण की शुरूआत भारतीय मानक समय के मुताबिक बुधवार दोपहर 2.44 बजे होगी और यह शाम 06 बजकर 04 मिनट 07 सेकेंड पर खत्म हो जाएगा। इस तरह सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की ‘त्रिमूर्ति’ की रोमांचक भूमिका वाला खगोलीय घटनाक्रम तकरीबन तीन घंटे 20 मिनट तक चलेगा। पूर्ण चंद्रग्रहण के चरम स्तर पर पहुंचने पर चंद्रमा करीब 23 मिनट तक पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढंक दिखेगा। भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण का सबसे अच्छा नजारा पूर्वोत्तर हिस्से में स्थित डिब्रूगढ़, इम्फाल और कोहिमा जैसे शहरों में नजर आने की उम्मीद है, जहां देश के दूसरे इलाकों के मुकाबले चंद्रोदय जल्दी होता है। 8 अक्तूबर को मौजूदा वर्ष का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा। इस साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण 15 अप्रैल को लगा था। पूर्ण चंद्रग्रहण तब लगता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। परिक्रमारत चंद्रमा इस स्थिति में पृथ्वी की ओट में पूरी तरह छिप जाता है और उस पर सूर्य की रोशनी नहीं पड़ पाती है। इसी कारण चंद्रमा पृथ्वी के कुछ विशिष्ट जगहों पर दिखना बंद हो जाता है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।