(India)
लेनोवो A328 ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलता है। इसमें 480x854 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 4.5 इंच का डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और एक जीबी रैम है। पीछे की तरफ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 4 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। 2000mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक एक बार के चार्ज में इससे 240 घंटे तक स्टैंडबाई टाइम और 2G पर 21 घंटे तक का टॉक टाइम मिल जाएगा। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीआरएस, एज, 3G, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं। 140 ग्राम वजन वाले इस स्मार्टफोन की लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 132x68.5x11 मिलीमीटर है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।