(India)
बेंगलुरु स्थित कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 2,407 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकीकृत कुल आय भी 2.9 प्रतिशत बढ़कर 13,342 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जो पिछले साल की इसी तिमाही में 12,965 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से जून की तिमाही में इन्फोसिस को 2,886 करोड़ रुपये का मुनाफा और 12,770 करोड़ रुपए की आय हुई थी। अच्छे आंकड़ों से उत्साहित कंपनी ने 30 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की जबकि पिछले साल 20 रुपए का लाभांश दिया गया था। कंपनी ने प्रति शेयर पर एक बोनस शेयर और प्रति अमेरिकन डिपाजिटरी शेयर :एडीएस: पर एक एडीएस का बोनस शेयर लाभांश जारी करेगा। उम्मीद से बेहतर नतीजे के मद्देनजर कंपनी का शेयर आज बंबई शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार में 5.61 प्रतिशत चढ़कर 3,850.05 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। देश की दूसरी सबसे बड़ी साफ्टवेयर सेवा कंपनी ने वित्त वर्ष 2014-15 के लिए आय में 7-9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान बरकरार रखा है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।