पेट्रोल और डीजल की दरों में हो सकती है कटौती
(India)
जल्द ही आपको दीपावली से पहले खुशखबरी मिल सकती है। त्यौहारों के सीजन में केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की दरों में कटौती कर दीपावली का तोहफा दे सकती है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार दीवाली से पहले पेट्रोल की दरों में 1 रुपए 75 पैसे और डीजल में 1 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हो रही लगातार गिरावट का फायदा तेल कंपनियां देश की जनता को देने के तहत ये फैसला लिया जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले महीने के अंत में पेट्रोल के दामों में 65 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी। लेकिन उस वक्त डीजल के दामों में कटौती की खबरें थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।