रिलायंस के बोर्ड से जुड़ा अंबानी ‘परिवार’
(India)
देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी में उत्तराधिकार योजना पर अमल के संकेत देते हुए अरबपति मुकेश अंबानी के जुड़वां बच्चों ईशा और आकाश को रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार एवं खुदरा इकाइयों के निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त कर दिया गया।कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा कि 23 साल के ईशा और आकाश को रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है। विश्व के सबसे अमीर ऊर्जा क्षेत्र के कारोबारी, अंबानी के तीन बच्चे हैं - ईशा, आकाश और अनंत। ईशा और आकाश जुड़वां हैं जबकि सबसे छोटे अनंत अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।