विशाखापत्तनम तट से टकराया हुदहुद
(India)

चक्रवाती तूफान ‘हुदहुद’ विशाखापत्तनम तट से टकरा गया है। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है। आंध्रप्रदेश में 3 व पड़ोसी ओडिशा में 2 लोगों की मौत हो गई है। बिजली व संचार लाइनें ठप हो गई। हुदहुद के साथ आईं 170 से 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार की तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण विशाखापत्तनम, विजियानगरम और श्रीकाकुलम जिलों में सामान्य जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। रविवार दोपहर से पहले विशाखापत्तनम में चक्रवातीय तूफान प्रवेश कर गया। इसके कारण तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण पेड़ उखड़ गए, कच्चे मकानों की छतें उड़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक इसकी गति कम हो रही है और शाम तक यह घटकर आधी रह जाएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।