(India)
ओप्पो कंपनी का यह एक ऎसा स्मार्टफोन है जो चीन में धूम मचाने के बाद अब भारत में सैमसंग, एप्पल, एचटीसी, एलजी और सोनी जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने वाला है। खबर है कि ओप्पो वन प्लस वन स्मार्टफोन जल्द ही भारत में उतारा जा रहा है। वन प्लस के मैनेजिंग डायरेक्टर कार्ल पेल ने भी इस बात की पुष्टि की है कि इसें भारत में बिक्री के लिए जल्द ही उतारा जा रहा है। ओप्पो वन प्लस वन एंड्रॉयड किटकैट 4.4 ओएस के साथ-साथ शिनोजेनमोड 11एस पर काम करता है। इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्पले स्क्रीन कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास3 प्रोटेक्शन के साथ दी गई है। स्क्रीन का रेजोल्युशन 1920*1080 पिक्सल है जो शानदार क्वालिटी की तस्वीरें दिखाने में सक्षम है। यह एक 4 जी स्मार्टफोन है जो 2जी और 3जी नेटवर्क पर भी काम करता है। शानदार परफोर्मेश के लिए ओप्पो वन प्लस वन स्मार्टफोन में 2.5 गीगाहर्त्ज क्वॉडकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 8014 प्रोसेसर, 3जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है। ओप्पो वन प्लस वन एक शानदार कैमरा और सेल्फी स्मार्टफोन भी है। इसमें 13 मेगापिक्सल एलईडी फ्लैश और सोनी एक्समोरी सेंससर के साथ पीछे और 5 मेगापिक्सल कैमरा आगे की तरफ दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3100 एमएएच की बैटरी लगी है जो काफी लंबे समय तक चलने वाली है। चीन में ओप्पो वन प्लस वन की कीमत 369 डॉलर (लगभग 22700 रूपए) रखी गई है, लेकिन कयास लागए जा रहे हैं भारत में इसे और भी ज्यादा सस्ती कीमत पर उतारा जाएगा। इसी के चलते यह सोनी एक्सपीरिया सी3, एचटीसी डिजायर आई, एप्पल आईफोन 5सी, सैमसंग गैलेक्सी एस4, मोटोरोला मोटो एक्स जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने वाला है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।