कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 1.7 प्रतिशत बढ़कर 5,972 करोड़ रुपये या 20.3 रुपये प्रति शेयर रहा। पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 5,873 करोड़ रुपये या 20 रुपये प्रति शेयर रहा था। दुनिया के सबसे बड़े तेल रिफाइनरी परिसर की परिचालक रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दूसरी तिमाही में प्रत्येक बैरल कच्चे तेल को ईंधन में बदलने पर 8.3 डॉलर की कमाई की। एक साल पहले कंपनी का सकल रिफाइनिंग मार्जिन 7.7 डालर प्रति बैरल रहा था। हालांकि, कंपनी का सकल रिफाइनिंग मार्जिन अप्रैल-जून तिमाही के 8.7 डॉलर प्रति बैरल से कम रहा।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।