सरकार ने 1546 करोड़ रुपए के 25 FDI प्रस्तावों को दी मंजूरी
(India) इससे कुल 1,546.12 करोड़ रुपए का निवेश आएगा। साथ ही 1,800 करोड़ रुपए का औषधि क्षेत्र का प्रस्ताव विचार के लिए मंत्रिमंडल को भेज दिया। विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की सिफारिशों के बाद इन प्रस्तावों को वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दी। जिन प्रस्तावों को सरकार ने मंजूरी दी है, उसमें अमेरिका के फ्लेमिंगों इंटरनेशनल तथा मियामी परफ्यूम जंक्शन का बहु-ब्रांड खुदरा व्यापार प्रस्ताव शामिल हैं। इनसे 50.05 करोड़ रुपये का निवेश आएगा। इसके अलावा लौरस लैब के 600 करोड़ रुपये के प्रस्ताव समेत औषधि क्षेत्र के तीन आवेदनों को भी मंजूरी दी गई। मंत्रालय ने औषधि क्षेत्र से संबद्ध मेडरीच के प्रस्ताव को विचार के लिये मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति को भेज दिया।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।