250 सीसी के दमदार इंजन वाली कावासाकी बाइक आ रही कल
(India) 250 सीसी और 650 सीसी इंजन की ये दो बाइक्स भारतीय बाजार में धूम मचाने को तैयार है। भारतीय बाजार में उपलब्ध अपनी निंजा और ड्यूक बाइक्स के बाद कावासाकी अब 2.5 लाख से 5.5 लाख रूपए तक की बाइक्स लांच करेगी। कावासाकी जेड 250 और कावासाकी ईआर-6एन नाम से लांच होने वाली बाइक्स अब तक इंटरनेशनल बाजार में ही उपलब्ध थी।
कावासाकी जेड 250
कावासाकी की जेड 250 निंजा 250 आर का नेक्ड स्ट्रीटफाइटर वर्जन होगी। फिलहाल इस बाइक को इंडोनेशिया जैसे इंटरनेशनल बाजार में बेचा जा रहा है। जेड 250 में 250सीसी का लिक्विड कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड टि्वन सिलेंडर इंजन यूज किया गया है जो 34 पीएस का अधिकतम पॉवर जनरेट कर सकता है। इस स्पोर्टी बाइक का मीटर कंसोल, पैनल्स और आक्रामक लुक वाला हैडलैम्प इसे सही मायने में मैन्स बाइक बनाता है। इस बाइक की प्राइस 2.5 लाख से 3 लाख रूपए तक रहने की सम्भावना है। इस नई बाइक का मुकाबला सुजुकी इनजुमा, केटीएम ड्यूक 390 और अपकमिंग बाइक बीएन302 से होगा।
कावासाकी ईआर-6एन
यह नई बाइक कावासाकी निंजा 650 की तरह ही एक स्ट्रीटफाइटर वर्जन है। हालांकि आगे की तरफ के साईड पैनल्स निंजा जैसे नहीं हैं। इस दमदार बाइक में 649सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड, लिक्विड कूल्ड पैरेल्ल इंजन यूज किया गया है। इस शानदार इंजन से अधिकतम 72 पीएस का पॉवर और 63.7 एनएम का टार्क जनरेट होता है। इस स्टाईलिश बाइक की दिल्ली शोरूम कीमत 5 से 5.5 लाख रूपए तक हो सकती है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।