कोयला घोटाला: कोर्ट ने सीबीआई को आगे और जांच करने निर्देश दिया
(India) यह मामला विकास मेटल्स एण्ड पावर लिमिटेड और इसके अधिकारियों से संबंधित है। सीबीआई इस मामले में जांच बंद करने के पक्ष में थी। अदालत ने सीबीआई को इस मामले की जांच में आगे की प्रगति रपट पेश करे को कहा है। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की गयी है। विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने कहा ‘आपराधिक दंड संहिता के प्रावधानों के तहत आगे जांच के लिए इस मामले को सीबीआई के पास भेज दिया गया है। इस आदेश की प्रति सीबीआई के निदेशक और सीबीआई के उन सभी उप महानिरीक्षकों को भेज दी जाए कोयला ब्लाक आवंटन के मामलों की जांच की निगरानी कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा ‘‘जांच की प्रगति रपट पेश करने के लिए 10 नवंबर की तारीख तय की गई है।’

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।