वैश्विक जिंस बाजारों में गिरावट से गिरी मुद्रास्फीति : चिदंबरम
(India) उन्होंने इस दावे को खारिज किया कि मुद्रास्फीति में गिरावट राजग सरकार के प्रयास से आई है। चिदंबरम ने कहा कि वह जानना चाहते हैं ‘सरकार ने क्या ऐसी पहलें की हैं जिसके कारण मुद्रास्फीति घटी है।’ खाद्य कीमतों में गिरावट के मद्देनजर थोकमूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति घटकर पांच साल के न्यूनतम स्तर 2.38 प्रतिशत पर आ गई। इसके बाद सरकार ने कहा कि भारत कम और स्थिर मूल्य वाले दौर में प्रवेश कर रहा है। इस महीने खुदरा मुद्रास्फीति भी घटकर 6.46 प्रतिशत पर आ गई जो जनवरी 2012 में शुरू नयी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक श्रृंखला का अब तक का न्यूनतम स्तर है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।