अब यामाहा बाइक्स भी देगी शानदार माइलेज, कंपनी ने दी "ब्लूकोर तकनीक"
(India) इससे पहले इस तकनीक को फ्यूल इंजेक्टेड एजफजेड सीरीज वर्जन 2.0 बाइक में दिया जा चुका है। हालांकि यामाहा एसजेड में इंजन संबंधी कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। कंपनी इसे 153 सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड मोटर और कार्ब्यूरेटर टाइप फ्यूल सिस्टम के साथ ही उपलब्ध करवा रही है। एक और खुशखबरी है ये है कि यामाहा एसजेड बाइक को नए कलर की च्वॉयस के साथ भी उतारा जा रहा है। ब्लूकोर तकनीक के साथ-साथ अब यह बाइक ग्रीन-ब्लैक डयलटोन शेड्स में उपलब्ध होगी। कयास लगाए जा रहे हैं यह मॉडल दिवाली के पहले ही बाजार में उपलब्ध कराया जा सकता है।
क्या है ब्लूकोर तकनीक-
यह एक नई तरह की इंजन डवलपमेंट तकनीक है, जिसके तहत इंजन में काम में आने वाले ईधन की एक-एक बूंद का इस्तेमाल होता है। इससे पूरे ईधन का उपयोग हो पाता है और माईलेज बढ़ता है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।