(India)
इससे पहले जून-जुलाई में भारत द्वारा ईरान को 1.65 अरब डॉलर के तेल बकाये का भुगतान किया गया था। यह कुल चार अरब डॉलर के बकाये का एक तिहाई से अधिक है। मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि भारतीय रिफाइनरी कंपनियों मेंगलूर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (एमआरपीएल), एस्सार ऑयल, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (एचपीसीएल) पहली किस्त के रूप में 40 करोड़ डॉलर का भुगतान सोमवार या मंगलवार को करेंगी। शेष 50 करोड़ डॉलर का भुगतान 24 नवंबर से पहले किया जाएगा। अमेरिका और दुनिया की पांच ताकतों ने इस साल जुलाई में ईरान को विदेशी बैंकों में पड़े 2.8 अरब डॉलर के कोष तक पहुंच की अनुमति दे दी थी। इससे पहले जनवरी से जुलाई के दौरान ईरान को 4.2 अरब डॉलर मिले थे।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।