(India)
भारत उनका इंतजार कर रहा है। दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस की शुरूआत करते हुए सुषमा ने कहा कि वह इस कार्यक्रम को खासी अहमियत देती हैं। यह पहला मौका है जब ब्रिटेन तथा अन्य यूरोपीय देशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के साथ भारत की नई सरकार ने इतने बड़े स्तर पर संपर्क स्थापित किया है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार अवसरों तथा आकर्षक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि वह प्रवासी भारतीयों की चिंताओं से सहमत हैं जो अपनी मातृभूमि के साथ गहरे संबंध स्थापित करने में और आसानी चाहते हैं। सुषमा स्वराज ने कहा, ‘मैं यहां केवल आपको संबोधित करने नहीं आयी हूं बल्कि आपको आमंत्रित करने भी आयी हूं। अब समय आ गया है कि आप भारत आएं। वहां अपार संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं। मैं वादा करती हूं कि मैं आपकी समस्याओं पर ध्यान दूंगी और हर मसले का समाधान करूंगी।’
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।