डीजल मूल्य नियंत्रण मुक्त करने का फेसला
(India)
केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने शनिवार को कहा कि सरकार ने डीजल मूल्य नियंत्रण मुक्त करने का फैसला किया है। अब इसकी कीमत बाजार आधारित होगी। यह फैसला यहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इस बीच इंडियन ऑयल ने शनिवार आधी रात से डीजल कीमतों में 3.37 रूपए की कमी की घोषणा की। जेटली ने संवाददाताओं से कहा, डीजल की कीमत अब बाजार आधारित होगी और लागत के आधार पर उपभोक्ताओं को उसकी कीमत अदा करनी होगी। उन्होंने कहा, पेट्रोल मूल्य की तरह ही डीजल की कीमत अब बाजार से तय होगी। पिछले कुछ महीनों में डीजल की कीमत 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई जाती रही है।जेटली के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और घरेलू मांग पर अब डीजल मूल्य निर्धारित होगी।जेटली ने कहा, डीजल की कीमत अब नीचे आएगी क्योंकि पिछले कुछ समय में वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।