(India)
इस नई योजना के तहत मकानों का ड्रा निकलने की अंतरिम तारीख पांच नंवबर है। योजना के तहत सात लाख रूपए से लेकर 1.2 करोड़ रूपए तक की विभिन्न श्रेणियों के 25 हजार फ्लैट हैं। उसकी अंतिम तारीख 15 अक्तूबर थी और उस तारीख तक 8.5 लाख आवेदन मिले। डीडीए के निदेशक (सिस्टम) वीएस तोमर ने कहा कि हम पूरी प्रक्रिया का वेबकास्ट कर सकते हैं या नहीं, यह देखने के लिए हमने पहले ही व्यावहारिकता अध्ययन शुरू कर दिया है। हमारी इस सिलसिले में वेब कंपनियों से पहले से ही बाचतीत चल रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में देश विदेश में रह रहे लोगों से सुझाव मिलने के बाद हाल की एक बैठक में डीडीए उपाध्यक्ष ने इस आशय का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रस्ताव सस्ता जान पड़ा तो डीडीए उसे लागू करेगा। वर्तमान में प्रौद्योगिकी संबंधी बाधा यह है कि यदि 5000 तक ऑनलाइन दर्शक मिलें तो वेबकास्ट सिस्टम काम करता है लेकिन उसके कै्रश हो जाने का डर भी रहता है। अतएव हमें उस पहलू पर भी गौर करने की जरूरत है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।