दिवाली के उपलक्ष्य में बाजारों में चहल-पहल दिखने लगी है। धनतेरस पर लोगों को आकर्षित करने के लिए दुकानें सज गई हैं। धनतेरस पर लोगों ने जहां गाडियां खरीदने के लिए बुकिंग करा दी है, वहीं ज्वेलरी बाजार में भी करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है। गुरुवार को विभिन्न कार शोरूम में लोगों को बुकिंग कराते देखा गया। विभिन्न शोरूम में ग्राहकों को लुभाने के लिए कई उपहार भी दिए जा रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर अकेले राजस्थान में 17 सौ करोड़ के कारोबार का अनुमान है ।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।