ब्लैक आउटफिट और चश्मा पहने दिखीं मलाइका अरोड़ा, ट्रोलर्स ने दे डाली सही कपड़े पहनने की सलाह
(India) मलाइका अरोड़ा स्वस्थ होने के बाद फिर से अपने डेली रूटीन में आ गई हैं। एक्ट्रेस कार हादसे में घायल हो गई थीं और कुछ दिनों तक बिल्कुल नजर नहीं आई थीं। हाल ही में मलाइका को कही बाहर जाते हुए स्पॉट किया गया। उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वीडियो को उनके फैन्स पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सेलेब्स फोटोग्राफर विरल भयानी ने वीडियो अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया है, जिसमें मलाइका गॉगल्स और ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। उनका बैग आगे एक शख्स लेकर जा रहा है। बस इसी को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

मलाइका अरोड़ा की ये वीडियो बांद्रा की है। उनका स्टाइलिश लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस ने जिम ट्रैक सूट के ऊपर ब्लैक जैकेट पहनी है। इसके साथ उन्होंने व्हाइट शूज और ब्लैक सन ग्लासेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।