एलन मस्क ने 13 दिन में जीत ली Twitter को खरीदने की जंग
(India) अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर इंक को खरीद लिया है। एलन मस्क ने 14 अप्रैल को ट्विटर 54.20 डॉलर प्रति शेयर में खरीदने का प्रस्ताव दिया था। इस दर से ट्विटर की कीमत 41 अरब डॉलर बन रही थी। ट्विटर में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के बाद मस्क का यह ऑफर आया था। मस्क के इस ऑफर का ट्विटर के कई शेयरधारकों ने विरोध किया था। बाद में मस्क ने खरीदारी की राशि को बढ़ाकर 46.5 अरब डॉलर कर दिया था।

ट्विटर में विरोध बढ़ने के बाद मस्क ने कहा था कि वे यदि यह सौदा नहीं होता है तो वे खुले बाजार से शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाएंगे। मस्क को रोकने के लिए ट्विटर ने शेयरहोल्डर राइट्स प्लान को मंजूरी भी दे दी थी। मस्क के प्रस्ताव को लेकर शेयरधारकों में संशय बना हुआ था। आखिरकार 13 दिन बाद मस्क ट्विटर को खरीदने में कामयाब हो ही गए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।