हींग-जीरे का तड़का लगाकर बनाई जाती है जैन स्पेशल दाल, स्वाद में लगती है जबरदस्त
(India) Jain Recipe:दाल बनाने का सबका अपना तरीका होता है। प्रोटीन से भरपूर दाल में तड़का बनाने के लिए कई लोग प्याज, टमाटर और अदरक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपको प्याज और अदरक डाल कर दाल खाने का मन नहीं है तो आप जैन स्पेशल दाल तड़का बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए बहुत कम चीजों की जरूरत होती है, हालांकि स्वाद में ये बेहतरीन लगती है।

सामग्री
दाल, टमाटर, अमिया, हरी मिर्च, जीरा, हींग, नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और घी।

कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए सबसे पहले दाल को नमक हल्दी डाल कर उबाल लें और जब तक दाल उबल रही है तब तक हरी मिर्च, टमाटर, अमिया को धोकर अच्छे से बारीक काट लें। अब दाल उबल गई होगी। एक कढ़ाई में घी डाल कर गर्म करें और फिर इसमें जीरा और हींग को चटकाएं। अब इसमें टमाटर, हरी मिर्च डालें और फिर अच्छे से पकने दें। टमाटर में मसाला डालें और अच्छे से मसाला तैयार होने दें। टमाटर में अमिया डालें और फिर अच्छे से मिक्स करें। 2 से 3 मिनट तक पकाएं और फिर इसमें दाल डाल दें। उबाल आने दें और फिर इसमें थोड़ा सा गर्म मसाला डाल कर हरा धनिया डाल कर सर्व करें। जैन स्पेशल रेसिपी तैयार है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।