प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार यानी आज असम दौरे पर पहुंचे...जहां वे कार्बी आंगलोंग जिले में करीब 500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की नीव रखेंगे। साथ ही मोदी डिजिटल माध्यम से सात कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। और सात अस्पतालों का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी एकता, शांति और विकास रैली को संबोधित करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'शांति, एकता और विकास रैली' में शामिल होने के लिए असम पहुंचे। उन्होंने कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में अमृत सरोवर प्रोजेक्ट और 7 नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला रखी। मंच पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री रैली का सुरक्षा घेरा तोड़कर वहां मौजूद लोगों और बच्चों से हाथ मिलाते नजर आए। मोदी ने कहा कि पहले यहां बम और गोलियों की आवाज सुनी जाती थी और आज यहां तालियां बज रही हैं, जयकारा गूंज रहा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।