पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर,2 आतंकी ढेर,फायरिंग में एक जवान घायल
(India)

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ...जिसमें सुरक्षा बलों ने दो आतंकी को मार गिराया है। इनमें से एक जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी भी शामिल है। IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मित्रिगम इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इस पर सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन शुरू किया। एनकाउंटर में एक जवान घायल हुआ है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक, एनकाउंटर वाले इलाके में कुछ नागरिक भी फंसे हुए थे, उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कुछ देर के लिए ऑपरेशन रोका गया था। हालांकि, जब दोबारा ऑपरेशन शुरू हुआ तो एक आतंकी मारा गया। अभी भी एनकाउंटर जारी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।