ताकि पटरी पर आए कोयले की सप्लाई, रेलवे ने रद्द कीं 42 पैसेंजर ट्रेनें
(India) देश के कई राज्यों में ब्लैकआउट और आउटेज के बीच बिजली संकट गहरा गया है। अब इस कम स्टॉक से निपटने और कोयले की गाड़ियों की तेज आवाजाही के लिए देशभर में 42 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इन ट्रेनों को अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने आज कहा, थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का स्टॉक तेजी से घट रहा है। रेलवे कोयले के परिवहन के लिए "युद्धस्तर पर" कदम उठाने की कोशिश कर रहा है और कोयले को बिजली संयंत्रों में ले जाने में लगने वाले समय में भी कटौती कर रहा है।

भारतीय रेलवे के कार्यकारी निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने ब्लूमबर्ग को बताया कि यह कदम (ट्रेनों को रद्द करने के लिए) अस्थायी है और स्थिति सामान्य होते ही यात्री सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। वहीं, स्थानीय सांसदों के विरोध के बाद पहले रद्द की गई छत्तीसगढ़ की तीन ट्रेनों को बहाल कर दिया गया है। हालांकि कई राज्यों ने घटते कोयले के भंडार के संकट को देखते हुए ट्रेन रद्द करने के फैसले को हरी झंडी दिखाई है।

देश में गहरा रहा कोयला संकट
सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (सीईए) की डेली कोल स्टॉक रिपोर्ट के मुताबिक, 165 थर्मल पावर स्टेशनों में से 56 में 10% या उससे कम कोयला बचा है। कम से कम 26 के पास पांच फीसदी से भी कम स्टॉक बचा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।