अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में बड़ी गिरावट, कारोबार खरीदने में है अडानी की दिलचस्पी
(India) स्विट्जरलैंड की भवन निर्माण सामग्री क्षेत्र की कंपनी होल्सिम ग्रुप की इकाई अंबुजा सीमेंट्स के मुनाफे में बड़ी गिरावट आई है। ये नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब अंबुजा सीमेंट्स के कारोबार बिक्री की प्रक्रिया चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी के समूह ने सीमेंट कारोबार खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। इसके अलावा रिटेल चेन एवेन्यू सुपरमार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी भी अंबुजा में निवेश करने की योजना बना रहे हैं।

मुनाफे में आई गिरावट: मार्च, 2022 में समाप्त पहली तिमाही के दौरान मुनाफा 30.26 प्रतिशत घटकर 856.46 करोड़ रुपये पर आ गया। इससे पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 1,228.24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। आपको बता दें कि कंपनी का वित्त वर्ष जनवरी से दिसंबर होता है।

आय में इजाफा: बीएसई को भेजी सूचना में अंबुजा सीमेंट्स ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 2.4 प्रतिशत बढ़कर 7,900.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 7,714.81 करोड़ रुपये रही थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।