दुकान पर आने वाली लड़कियों से ज्यादा देर बात करने का आरोप, राजस्थान के जालोर में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई
(India) राजस्थान के जालोर जिले में एक दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चार युवक एक अन्य युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुये नजर आ रहे हैं। आरोपियों के डर से पीड़ित ने पुलिस में शिकायत तक दर्ज नहीं करवाई थी। घटना बुधवार की है लेकिन सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पहले पीड़ित को ढूंढा, फिर मामले के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मोबाइल की दुकान पर लड़कियों से बातचीत को लेकर की नाराजगी
पुलिस ने बताया कि पीड़ित पुराराम मेघवाल हाडेचा कस्बे में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पुराराम अपनी दुकान पर आने वाली लड़कियों से बहुत देर तक बातें करता था, कई बार उसे समझाया भी, लेकिन वो नहीं माना। पुलिस के मुताबिक इसी से खफा होकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

आरोपियों से ही मांगी थी लिफ्ट
पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन पीड़ित ने आरोपियों से ही उसके गांव से दुकान तक छोड़ने के लिए लिफ्ट मांगी थी, जिसके बाद आरोपियों ने उसे अपनी स्कॉर्पियो में बैठाया। इस दौरान बीच रास्ते में आरोपी अर्जुनकुमार और पीड़ित के बीच उसकी दुकान पर आने वाली लड़कियों से ज्यादा देर तक बातें करने को लेकर बहस हो गई। इसके बाद अर्जुनराम सहित अन्य चार आरोपियों ने पुराराम को उनकी गाड़ी से नीचे उतार कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।