(India)
राजस्थान के करौली जिले में 2 अप्रैल को हुई हिंसा मामले में फरार चल रहे जयपुर ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर के पति राजाराम गुर्जर और हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह गुर्जर समेत 4 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एसआईटी टीम प्रभारी एएसपी किशोर बुटोलिया ने बताया कि सीजेएम कोर्ट के न्यायाधीश ने हिंसा मामले में फरार चल रहे पार्षद मतलूब अहमद, जिम के मालिक अंची खान, करौली नगर परिषद के पूर्व सभापति राजाराम गुर्जर और साहब सिंह गुर्जर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एएसपी किशोर बुटोलिया ने बताया कि घटना में अब तक 41 एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें एक करौली पुलिस और बाकी अलग-अलग पीड़ितों ने मामला दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने वीडियो फुटेज, कॉल, लोकेशन आदि के आधार पर अब तक लगभग 144 आरोपियों को चिन्हित किया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।