जनरल MM Naravane हुए रिटायर, आखिरी दिन नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
(India) शनिवार की सुबह अपने कार्यकाल के आखिरी दिन जनरल एम एम नरवणे ने सबसे पहले नेशनल वॉर मेमोरियल पर वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद थलसेना प्रमुख अपनी पत्नी और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ साउथ ब्लॉक पहुंचे. यहां पहुंचने पर जनरल नरवणे को आखिरी बार थलसेना प्रमुख के तौर पर सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. गार्ड ऑफ ऑनर के बाद जनरल नरवणे सेना मुख्यालय पहुंचे और थलसेना की कमान सह-सेना प्रमुख, जनरल मनोज पांडे को सौंप दी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।