राजगढ़ मामले पर बोले सीएम अशोक गहलोत- भाजपा वालों ने गिराया 300 साल पुराना मंदिर
(India) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि देश को धर्म और जातियों में बांटना भाजपा के एजेंडे का हिस्सा है और लोगों को इसे समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने करौली में हुई हिंसा भाजपा का एक प्रयोग था जिसे रामनवमी पर सात अन्य राज्यों में किया गया। उन्होंने कहा, 'पहले दंगे भड़के फिर बुलडोजर आए।' गौरतलब है कि राजस्थान के करौली में दो अप्रैल को नवसंवत्सर पर हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही रैली जब मुस्लिम बहुल आबादी वाले क्षेत्र से गुजर रही थी उस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की। इसके बाद हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं के बाद तनाव पैदा हो गया। इसके साथ ही राजगढ़ मंदिर मामले पर उन्होंने भाजपा पर हमला बोला।

संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा, 'जो करौली में हुआ, वो एक प्रकार से प्रयोग था उनका। करौली में जो घटना हुई, आप देखेंगे कि हमने तो रोक दिया, राजस्थान भर में रामनवमी पर सब धर्मों ने मिलकर जुलूस निकाले, परंतु, परंतु करौली में जो उनका प्रयोग हुआ जिस रूप में, वही प्रयोग रामनवमी पर 7 राज्यों में हुआ, वहां दंगे भड़के, फिर बुलडोजर आ गए चलाने के लिए।' उन्होंने कहा कि हिंसा का जवाब हिंसा से नहीं दिया जा सकता।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।