कांग्रेस से बात बिगड़ने के बाद क्या नई पार्टी बनाने के मूड में हैं प्रशांत किशोर, ट्वीट कर दिए ये संकेत
(India)

कांग्रेस से बात बिगड़ने के बाद क्या चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर नई पार्टी का गठन करेंगे?... प्रशांत किशोर के ट्वीट के बाद ये कयास तेज हो गए हैं…..दरअसल, प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा है कि अब मुद्दों और 'जन सुराज' के मार्ग को बेहतर ढंग से समझने के लिए रियल मास्टर्स यानी जनता तक जाने का समय आ गया है…..दरअसल, लंबे वक्त से प्रशांत किशोर के कांग्रेस में जाने की चर्चा थी. प्रशांत किशोर ने 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन को लेकर एक प्रेजेंटेशन भी दिया था. हालांकि, कांग्रेस और प्रशांत किशोर के बीच बात नहीं बन पाई और वे कांग्रेस में शामिल नहीं हुए…. प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, लोकतंत्र में एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीति को आकार देने में मदद करने की मेरी उतार चढ़ाव भरी यात्रा रही है. उन्होंने आगे लिखा, ''अब मुद्दों और जन सुराज के मार्ग को बेहतर ढंग से समझने के लिए 'रियल मास्टर' यानी जनता के पास जाने का समय आ गया है. शुरुआत बिहार से.''….बता दें कि आज से बिहार के दौरे पर हैं प्रशांत किशोर

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।