धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का त्योहार,मस्जिदों में नमाज अदा कर दी एक-दूसरे को मुबारकबाद
(India)
30 दिनों के माह ए पाक रमजान के बाद जब चांद दिखता है तो ईद की तस्दीक होती है.. जिसे लोग ईद उल फितर के नाम से जानते हैं... इस दिन लोग ऊपर वाले से खुशी और अमन-चैन की दुआ करते हैं सभी एक दूसरे के गले लगकर एक दूसरे को बधाई देते हैं.इस दौरान शहर की मस्जिदों में अमन और भाईचारे के संदेश के साथ दुआएं की जाती हैं.... आगरा की ईदगाह मस्जिद पर भी ईद उल फितर की नमाज अता की गई... जिस दौरान शहर के आलाधिकारी और राजनीतिक लोग मौजूद रहे.देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक महीना रोजा रखने के बाद सोमवार शाम को लोगों को शव्वाल का चांद दिखाई दिया था, जिसके बाद ईद मनाई जा रही है। अलग-अलग मस्जिदों में लोग नमाज अदा कर रहे हैं, साथ ही एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं। अब लोग सेवइयां बांटकर और खाकर खुशियां मना रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।