केआरके ने अब शाहरुख खान को किया ट्रोल, ऐक्टर को टैग कर उड़ाया उनके सीन का मजाक
(India) केआरके यानी कमाल राशिद खान सोशल मीडिया पर आए दिन बॉलीवुड ऐक्टर्स को ट्रोल करते रहते हैं। ज्यादातर उनके निशाने पर सलमान खान रहते हैं। इस बार उन्होंने शाहरुख खान को लपेटा है। केआरके ने शाहरुख खान की फिल्म के एक सीन की तुलना अपनी फिल्म देशद्रोही के सीन से की है। इसमें शाहरुख खान को टैग करके पूछा है कि किसने अच्छी ऐक्टिंग की है। इस पोस्ट पर केआरके के फॉलोअर्स उनकी ही ट्रोल कर रहे हैं। शाहरुख के कई फैन्स उनके बचाव में आए हैं और लिखा है कि वह अपनी तुलना उनसे क्यों कर रहे हैं।

केआरके अपने ट्वीट्स को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं। अपने लेटेस्ट ट्वीट में उन्होंने शाहरुख खान की ऐक्टिंग का मजाक उड़ाया है। केआरके ने लिखा है, भाई जान शाहरुख कृपया ये दोनों सीन देखिए और दुनिया को बता दीजिए कि किसने अच्छी ऐक्टिंग की है, आपने या मैंने? केआरके ने शाहरुख की फिल्म और अपनी फिल्म देशद्रोही की क्लिप शेयर की है। इसमें मनोज तिवारी केआरके को गोली मारते दिख रहे हैं। साथ ही बोलते हैं, मगर क्यों, मैंने तेरा क्या बिगाड़ा था। शाहरुख के फैन्स ने लिखा है कि उनसे केआरके की तुलना बुर्ज खलीफा से सीसी रोड की तुलना के बराबर है। वहीं कुछ लोगों ने शाहरुख की अच्छी ऐक्टिंग के सीन भी शेयर किए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।