किरोड़ी ने जयपुर पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर दी चुनौती, BJP सांसद बोले- पूरी तैयारी करके रखना...जानें मामला
(India) राजस्थान में भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने बार-बार पुलिस प्रताड़ना से आहत होकर जयपुर पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर गिरफ्तार करने की चुनौती दी है। सांसद किरोड़ीलाल ने पत्र में लिखा- आज के घोर अपमान के बाद मैंने तय किया है कि अब मैं जनहित के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलूंगा। आप चाहे गोली चलाना, लाठी चलाना या फिर जेल में डाल देना। आप कितनी भी व्यवस्था कर लो। मैं आपकी सुरक्षा घेरे को तोड़कर मुख्यमंत्री से मिलूंगा। आप पुलिस की पूरी तैयारी करके रखना। यह कोई धमकी नहीं है। मेरी चुनौती है। कृपया इसे स्वीकर करें। दरअसल, आज सांसद किरोड़ी लाल पुलिस को जानकारी देकर दौसा जिले के प्रभारी मंत्री पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मिलने के लिए गए थे। इसके बावजूद पुलिस मंत्री विश्वेंद्र सिंह के आवास पर आ धमकी। इससे सांसद किरोड़ी लाल आहत हो गए। सांसद ने आरोप लगाया है कि पुलिस उन्हें बेवजह प्रताड़ित कर रही है।

पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र

सांसद किरोड़ी लाल पुलिस आयुक्त आंनद श्रीवास्तव को लिखे पत्र में कहा- ये सही है कि कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को रिलीफ दिलाने के लिए मैं मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचा था। सीएम मिले नहीं थे तो उन बच्चों का दर्द मीडिया के सामने रखकर लौट आया। उस समय मैंने ना तो किसी कानून का उल्लंघन किया और ना ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी प्रकार की सेंध लगाई। कर्जमाफी को लेकर मैं मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचा था। फिर भी मुख्यमंत्री नहीं मिले। किंतु खुशी इस बात की है कि मुख्यमंत्री ने कर्ज में डूबे किसानों की जमीन को नीलाम होने से रोक दिया।

पुलिस के रवैये से आहत भाजपा सांसद

उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद आज दौसा जिले की पानी का समस्या को लेकर राजधानी जयपुर स्थित सिविल लाइंस में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मिलने के लिए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मंत्री की आवास पर आ पहुंची। पुलिस के रवैये पर मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई। विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि किरोड़ीलाल सांसद है। कोई आंतकी नहीं है। पुलिस किरोड़ी से क्यों डरी हुई है। इससे पहले खेलमंत्री अशोक चांदना से मिलने से रोक दिया गया था। किरोड़ी लाल मंत्री अशोक चांदना के सिविल लाइंस स्थित आवास पर मिलने के लिए गए थे, लेकिन पुलिस ने मिलने नहीं दिया था। जिसे लेकर काफी बवाल हो गया था। भाजपा सांसद पुलिस के रवैये से काफी आहत है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।