(India)
पंजाब पुलिस ने बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। बग्गा के दिल्ली के जनकपुरी स्थित घर पर शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस की टीम पहुंची। आरोप है कि यहां हाथपाई के बाद बग्गा को अरेस्ट कर लिया गया। बाद में पुलिस की टीम उन्हें लेकर पंजाब रवाना हो गई। मामला पुलिस बनाम पुलिस का होता जा रहा है। पंजाब पुलिस के बग्गा को गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। वहीं, पंजाब पुलिस के काफिले को कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस ने रोक दिया। बग्गा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी का आरोप है। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा बीजेपी के प्रवक्ता हैं। वह पिछले साल हरि नगर सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।