घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ, राजस्थान में सिलेंडर की कीमत 1000 के पार
(India) घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में शनिवार को 50 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में नई कीमत 999.50 रुपए हो गई है। वहीं, राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर 1003.50 रुपए का हो गया है। मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि की गई थी। हालांकि, कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। इससे पहले 1 मई को कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 102 रुपए बढ़े थे। इसके बाद इनकी कीमत 2,355 रुपए हो गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।