BJP के ऑफिशियल पेज पर CM गहलोत का विवादित कार्टून, गरमाया सियासी पारा
(India) राजस्थान भाजपा के आॅफिशियल पेज पर सीएम गहलोत के विवादित कार्टून से प्रदेश की सियासत में सियासी उबाल आ गया है। आॅफिशियल पेज ट्वीट कर लिखा- कहीं हत्या, कहीं बलात्कार, कहीं दंगे और कहीं भ्रष्टाचार, गत साढ़े तीन साल में राजस्थान वालों का ऐसा कोई दिन नहीं गया जब इन खबरों से सामना न हुआ हो। इन हालातों में जब अपराध से राजस्थान जल रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री चैन की नींद ले रहे हैं। सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने इसे घटिया और शर्मनाक बताया है।

लोकेश शर्मा ने ट्वीट कर लिखा-यह आलोचना का कौनसा तरीका है? राजनीति के लिए इस निम्न स्तर पर उतरकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस तरह दिखाना निहायत ही घटिया, शर्मनाक एवं बेहद निंदनीय है। मुख्यमंत्री पद की एक गरीमा होती है। जिसे बनाए रखना आपकी भी जिम्मेदारी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।