टीवी पत्रकार पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर यूपी-राजस्थान पुलिस आमने-सामने, डूंगरपुर SP बोले- यूपी पुलिस से नहीं मिल रहा सहयोग
(India) राजस्थान पुलिस का एक दल टीवी पत्रकार अमन चोपड़ा की गिरफ्तारी के लिये नोएडा में डेरा डाले हुए है। राजस्थान पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चोपड़ा पर कथित तौर पर भ्रामक न्यूज चलाकर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि चोपड़ा के खिलाफ पिछले महीने बूंदी, अलवर, और डूंगरपुर जिलों में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के मुताबिक चोपड़ा पर पिछले दिनों अलवर के राजगढ में अतिक्रमण हटाने के दौरान प्राचीन मंदिर को तोड़ने के बाद कथित तौर पर एक खबर चलाकर कर दुष्प्रचार का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि चोपड़ा के खिलाफ बूंदी और अलवर जिलों में दर्ज प्राथमिकी में राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा गिरफ्तार पर रोक मिली है, लेकिन डूंगरपुर जिले में स्थानीय अदालत के आदेश के बाद उन्हें गिरफ्तारी वारंट का सामना करना पड़ा रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।