अक्षय कुमार हुए भावुक, कहा- 'आज सबके Mother's Day के फोटो देख कर बहुत याद आ रही है...'
(India) Akshay Kumar Emotional post for Mother's Day: बॉलीवुड सेलेब्स ने मदर्स डे के खास मौके पर खूब सोशल मीडिया पोस्ट्स किए और मां- बच्चों के लिए प्यार जाहिर किया। सेलेब्स ने फोटोज और वीडियोज शेयर किए जिन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब पसंद किया। ऐसे में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी पोस्ट किया और अपनी दिवंगत मां अरुणा भाटिया (Akshay Kumar Late mother Aruna Bhatia) को याद किया। अक्षय कुमार के ट्वीट पर सेलेब्स के साथ ही फैन्स ने खूब रिएक्ट किया और एक्टर को मजबूत रहने के लिए कहा।

अक्षय कुमार ने मदर्स डे पर एक भावुक पोस्ट किया। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'वैसे तो ऐसा एक दिन नहीं जाता जब आपका ख्याल नहीं आता है, लेकिन आज सबके #MothersDay के फोटो देख कर बहुत याद आ रही है। आप बहुत याद आती हो मां।' अक्षय के इस ट्वीट पर फैन्स ने तेजी से रिएक्ट किया और उनकी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश करते दिखे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।