(India)
Sidharth Shukla Pictures with Mother Rita: मदर्स डे के खास मौके पर आम लोगों के साथ ही साथ सेलेब्स ने भी अपनी मां और बच्चों के लिए प्यार जताया। आलिया भट्ट से लेकर अनुपम खेर और विकी कौशल- कटरीना कैफ से शिल्पा शेट्टी तक ने प्यारे- प्यारे सोशल मीडिया पोस्ट किए, जो फैन्स ने खूब पसंद किए। इस बीच सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के फैन्स ने उनके और उनकी मां रीता शुक्ला के फोटोज शेयर किए और दिवंगत अभिनेता के लिए अपना प्यार जाहिर किया। याद दिला दें कि सिद्धार्थ अपनी मां रीता शुक्ला (Sidharth Shukla Mom Rita Shukla) के बेहद करीब थे और उन पर जान छिड़कते थे, लेकिन किसी ने सोचा न था कि एक दिन अचानक सिद्धार्थ इस दुनिया को अलविदा कह देंगे और अपनी मां को अकेले छोड़ जाएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।