जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जमशेद बी. पारदीवाला ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है। सीजेआइ एनवी रमणा ने दोनों न्यायाधीशों को शपथ दिलाई है। दो नये न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट 34 मंजूर पदों के साथ पूर्ण क्षमता से काम करेगा। इसके साथ ही 30 माह बाद सुप्रीम कोर्ट में 34 न्यायाधीशों की पूर्ण क्षमता हो गई है। हालांकि, यह महज दो दिन तक ही पूर्ण क्षमता से काम कर पाएगा क्योंकि 10 मई को जस्टिस विनीत शरण रिटायर हो रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।