धर्राटे काट रही हैं लड़कियां, हमसे लल्ला, रसगुल्ला कहती हैं... 7वीं के छात्रों ने प्रिंसिपल से लिखा लेटर
(India) इन दिनों सोशल मीडिया पर जवाहर नवोदय विद्यालय के कुछ छात्रों का एक लेटर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी ही क्लास की लड़कियों की शिकायत करते नजर आ रहे हैं। स्कूली बच्चों ने अपने प्रिंसिपल को लिखे गए शिकायत पत्र में लड़कियों की शिकायत की है।

वायरल शिकायत पत्र कथिततौर पर उत्तर प्रदेश के औरैया के तैयापुर स्थित एक स्कूल का बताया जा रहा है। पत्र में कक्षा 7वीं के छात्र लिखते हैं कि उनके क्लास की लड़कियां उनसे लल्ला, रसगुल्ला कहकर बात करती हैं।

"कक्षा सात (अ) की लड़कियों को लड़कों से माफी मांगने हेतु..." विषय से छात्रों ने शिकायत पत्र में लिखा, "महोदय, सविनय निवेदन है कि हम लोग कक्षा सात (अ) के छात्र हैं। हम लोगों से लड़कियां गलत शब्द कहती हैं जैसे- लल्ला, पागल, औकात में रहो और लड़कों का नाम बिगाड़ती हैं। अमिनेश को डामर कहती हैं और अनमोल से रसगुल्ला, लल्ला की तरह रहो।"

छात्रों ने अपने लेटर में आगे 'धर्राटे काट रही' मीम का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "लड़कियां कक्षा में शोर मचाती हैं। गाना गाती हैं और डायलॉग बाजी करती हैं। ओम फोम धर्राटे काट रही हैं।' बता दें कि 'ओम फोम धर्राटे काट रही' एक मीम सॉन्ग है जो इन दिनों इंस्टाग्राम रील्स सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।