1- अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचें।
2- एडमिट कार्ड के साथ-साथ अपने साथ ऑरिजनल फोटोयुक्त पहचान पत्र भी लाएं।
3- लिखित परीक्षा के लिए पारदर्शी बॉलप्वॉइंट पेन लेकर जाएं।
4- एग्जाम केंद्र जाने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके बाएं हाथ के अंगूठे पर मेहंदी, स्याही या अन्य कोई निशान न लगा हो।
5. किसी भी धातु का सामान लाना या पहनकर आना मना है।
6. परीक्षा केंद्र में मोबाइल, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ जैसा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं है।
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पहली बार नकल और अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए बायोमेट्रिक जांच से प्रवेश मिल सकेगा। अगर किसी अभ्यर्थी के हाथ में मेहंदी, पेंट या फिर स्याही लगी होगी तो बायोमेट्रिक्स पहचान नहीं हो पाएगी। नकल व फर्जी अभ्यर्थियों की एंट्री रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने केंद्रों पर जैमर लगाने और बायोमेट्रिक सत्यापन की तैयारी की है। अभ्यर्थियों को हाथ में कोई जूलरी या धागे के साथ एंट्री नहीं दी जाएगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।