पुलिस ने बताया कि शांति के मद्देनजर चौबीस घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। हालांकि उधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस मामले के विरोध में सभी तहसीलदारों को ज्ञापन देगी।
पुलिस-प्रशासन ने कराया समझौता
बता दें कि मंगलवार देर रात क्षेत्र के शास्त्री नगर में कुछ लोगों ने आदर्श तापड़िया की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान भी किया था। बाद में पुलिस और प्रशासन की परिजनों से बातचीत के बाद समझौता हुआ है और मामला शांत हुआ।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।