बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के लुंबिनी पहंुचे। जहां नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर महामाया देवी मंदिर पहुंचें।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के लुंबिनी में एक दिवसीय दौरे पर है। भारत के पड़ोसी देश नेपाल के लुंबिनी में प्रधानमंत्री का बुद्ध पूर्णिमा पर आगमन हुआ। भगवान बुद्ध की 2566वीं जयंती पर नेपाल की लुंबिनी मोदीमय हो गई। नेपाल के लुंबिनी में भारत के प्रधानमंत्री के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में करीब 3 हजार पुलिसकर्मी और आर्म फोर्स तैनात हैं। प्रधानमंत्री कुशीनगर से सुबह लुंबिनी में पहुंचें। जहां से पीएम मोदी भगवान बुद्ध की जन्मस्थली माया मंदिर पहंुचे। दौरे के दौरान पीएम मोदी ने कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। करीब साढ़े 3 बजे नवनिर्मित ऑडिटोरियम में बुद्ध जयंती समारोह को पीएम मोदी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी शाम करीब 4 बजे नेपाल से कुशीनगर के लिए रवाना होंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।