वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का सर्वे हुआ। आज आखिरी दिन बचे 20 प्रतिशत परिसर की वीडियोग्राफी की गई। कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार और रविवार को 4-4 घंटे में कुल 80 प्रतिशत सर्वे ही हुआ था। सर्वे के बाद वीडियोग्राफी की चिप कोर्ट कमिश्नर को सौंप दी गई। अब 17 मई को सर्वे रिपोर्ट वाराणसी की सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट में पेश की जाएगी। सुरक्षा और सर्वे को लेकर 500 मीटर के दायरे में पब्लिक की एंट्री बैन की गई। चारों तरफ से आने वाले रास्तों पर पुलिस और पीएसी का पहरा रहा। ज्ञानवापी की ओर आने वाले सभी रास्ते को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिए गए। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने वालों के लिए गेट नंबर एक और गंगा द्वार को खोला गया। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्वे टीम के अधिकारियों और उच्चाधिकारियों के फैसले के बाद परिसर में मौजूद तालाब का पानी निकालकर वीडियोग्राफी कराई जा सकती है
ज्ञानवापी से जुड़ी बड़ी खबर है। परिसर के अंदर सर्वे टीम को शिवलिंग मिला है। यह बात सामने आने के बाद वाराणसी कोर्ट ने डीएम को आदेश दिया कि जिस जगह शिवलिंग मिला है
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।