भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़ हो गया है. राकेश टिकैत वाले गुट से BKU के कई नेता अलग हो गए हैं. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की मान मनौव्वल भी काम नहीं आई। यूनियन दो भागों में बंट गया। राजेश चौहान बाराबंकी पहुंचे। बाराबंकी पहुंचने पर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान राजेश चौहान कहा कि भाकियू महेंद्र टिकैत के मूल सिद्धांतों से भटक गई है। ऐसे में नया संगठन बनाना ही सही लगा। राजेश चौहान ने कहा कि युद्ध के मैदान में यदि घोड़ा जवाब दे जाए तो उसे बदल दिया जाता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।