देश अब 3G से निकलकर 6G तक का सफर तेजी और पारदर्शिता के साथ करने को तैयार
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में 5G टेस्टबेड को लॉन्च किया है. पीएम ने ये टेस्टबेड उद्योगों और स्टार्टअप के लिए लॉन्च किया है. इस सुविधा का इस्तेमाल स्टार्टअप और अन्य औद्योगिक इकाईयां 5जी से जुड़ी अपनी सेवाओं के ट्रायल के लिए कर पाएंगी. उन्होंने टेलिकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के सिल्वर जुबली समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ये टेस्टबेड लॉन्च किया.

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 2G काल में देश में हताशा, निराशा भ्रष्टाचार और पॉलिसी पैरालिसिस का समय था लेकिन देश अब वहां से निकलकर 3G से 6G तक का सफर तेजी और पारदर्शिता के साथ करने को तैयार है. 5G टेस्टबेड की यह सुविधा आईआईटी कानपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी हैदराबाद और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में उपलब्ध रहेगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।